भारतीय सैन्य दिग्गजों की सेवा में
चंदर.
भगवान की पूजा के साथ अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए है.
इसलिए कृपया सैन्य दिग्गजों 'जंतर मंतर, नई दिल्ली में रैली के लिए वहाँ हो, 28 नवम्बर 10 पर, 10.00 घंटे से 14.00 घंटे
और अन्याय के खिलाफ लड़ाई में शामिल किया / भारत का रक्षा सेवा करने के लिए किया जा रहा है
राष्ट्रपति को आज छह हजार पदक लौटाएंगे पूर्व सैनिक
राष्ट्रपति को आज छह हजार पदक लौटाएंगे पूर्व सैनिक
Nov 27, 08:40 pm
नोएडा, संवाददाता : 'वन रैंक-वन पेंशन' के लिए लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे जंग-ए-आजादी के छह हजार जांबाज रविवार को राष्ट्रपति को अपने पदक लौटाएंगे। साथ ही तीनों सेनाओं के पूर्व अधिकारी दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर रैली निकाल विरोध दर्ज कराएंगे। वे राष्ट्रपति को खून से लिखा ज्ञापन भी देंगे। शनिवार को 12 राज्यों से आए तीनों सेनाओं के पूर्व अधिकारियों ने नोएडा के सेक्टर 29 स्थित अरुण विहार इंस्टीट्यूट क्लब में 'इंडियन एक्स सर्विसमैन' संगठन की वार्षिक सभा की। इसमें संगठन के चुनाव भी करा लिए गए। गुड़गांव के लेफ्टिनेंट जनरल राज कादयान को दोबारा भारी बहुमत से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष कादयान ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे दिल्ली के जंतर-मंतर पर काफी संख्या में 'इंडियन एक्स सर्विसमैन' से जुड़े तीनों सेना के पूर्व अधिकारी विशाल रैली में शामिल होंगे। यहां से वह राष्ट्रपति भवन जाएंगे जहां महामहिम को खून से लिखा ज्ञापन देकर छह हजार पदक वापस लौटाए जाएंगे। इससे पहले इसी साल 22 अगस्त को भी संगठन 'वन रैंक-वन पेंशन' की मांग को लेकर राष्ट्रपति को खून से लिखा ज्ञापन दे चुका है। इस पर सवा लाख पूर्व सैनिकों के हस्ताक्षर थे। सैनिकों का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनकी मांग के संबंध में गठित की गई कमेटी भी सरकार की कठपुतली बनी हुई है। अगर सरकार ने जल्द मांग नहीं मानी तो उन्हें मजबूरन उग्र प्रदर्शन पर उतारू होना पड़ेगा।
राज कादयान ने बताया कि 17 दिसंबर 2008 को 'इंडियन एक्स सर्विसमैन' संगठन का गठन किया गया था। इसके दो साल पूरे होने वाले हैं। इसलिए शनिवार को नोएडा के अरुण विहार क्लब में वार्षिक सभा आयोजित कर पूरे साल का लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया। इसी मौके पर संगठन का पहला चुनाव भी कराया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए लेफ्टिनेंट जनरल राज कादयान के अलावा गुड़गांव के ही कर्नल पीपी त्यागी ने दावेदारी पेश की थी। राज कादयान 539 मतों से जीते। कर्नल पीपी त्यागी को मात्र 12 वोट मिले। पांच वोट अवैध घोषित किए गए। इसके अलावा सभी पदों के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव कर लिया गया। इनमें मेजर जनरल सतवीर सिंह को उपाध्यक्ष, विंग कमांडर सीके शर्मा को कोषाध्यक्ष, ग्रुप कैप्टन वीके गांधी को महासचिव और कमांडर शरण अहूजा को निर्विरोध संयुक्त सचिव चुना गया। इनके अलावा कार्यकारिणी में कर्नल आरपी
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.