आरटीआई को प्रभावी तरीके से लागू कराने की मांग
21 Dec 2010, 0400 hrs IST
- आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश बत्रा ने लिखा नोएडा अथॉरिटी के सीईओ को पत्र
- कानून की धारा 26 को लागू कराने की मांग
- कानून के प्रचार- प्रसार पर बल देती है धारा 26
प्रमुख संवाददाता ॥ नोएडा
नोएडा अथॉरिटी के नए सीईओ रमा रमण को आरटीआई कार्यकर्ता रिटायर्ड कमोडोर लोकेश बत्रा ने पत्र भेजकर कानून की धारा 26 को प्रभावी तरीके से लागू कराने की मांग की है ताकि आरटीआई के प्रति जागरुकता फैलाई जा सके। गौरतलब है कि इस धारा में पब्लिक अथॉरिटी को ऐसे प्रोग्राम करवाने को कहा गया है जिससे लोगों को सूचना के अधिकार के इस्तेमाल के बारे में जानकारी मिले। पब्लिक अथॉरिटी को इस धारा के तहत साहित्य, वर्कशॉप, सेमिनार आदि के जरिए लोगों को आरटीआई के बारे में बताना होता है।
नोएडा अथॉरिटी के नवनियुक्त सीईओ रमा रमण ने पदभार संभालते ही साफ किया था कि नोएडा अथॉरिटी के कर्मचारी व अधिकारियों को अपने काम करने के ढंग में बदलाव लाना होगा। उन्होंने कहा था कि वे सिटिजन चार्टर को लागू करेंगे ताकि लोगों का काम तय वक्त से पहले पूरा हो।
लोकेश बत्रा ने सीईओ से कहा है कि आरटीआई एक्ट की सेक्शन 26 में जनता को इस एक्ट की अधिक से अधिक जानकारी देने, अपने कर्मचारी व अफसरों को इस एक्ट के बारे में प्रशिक्षित करने व जनता की जरूरत के हिसाब से आवेदन जमा कराने में मदद करने का प्रावधान किया गया है। इस जानकारी के अभाव में न तो डिपार्टमेंट से जुड़े कर्मचारी व अधिकारी आरटीआई के तहत पूछे गए सवालों का जवाब गंभीरता से देते हैं और न ही इस पर किसी अधिकारी की जवाबदेही तय होती है।
उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि अब वक्त आ गया है कि प्रशासन में जनता की भागीदारी को बढ़ाया जाए। इससे जानने का अधिकार पब्लिक को मिलेगा।
आरटीआई को प्रभावी तरीके से लागू कराने की मांग
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.